jhankar
ब्रेकिंग
रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो... किसानों के बीच सप्ताह में 4 दिन पहुंचेंगे अधिकारी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश खाद्य सामग्री की सैंपलिंग, मिलावटखोरी पर एसडीएम विजय राय की सख्त चेतावनी मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

युवालय में शिक्षा व केरियर पर युवाओं के साथ किया यूथ अड्डा का आयोजन

मकड़ाई समाचार हंडिया। सिनर्जी संस्थान के द्वारा संचालित युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को युवालय केन्द्र हंडिया में यूथ अड्डे का आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं के साथ शिक्षा व केरियर पर सत्र के माध्यम से चर्चा की गई। इस दौरान युवाओं ने अपने आस-पास शिक्षा व कैरियर के उपलब्ध संसाधन के बारे में जाना और स्वयं के लिए अवसर कैसे बना सकते है पर चर्चा की। युवाओं ने जाना कि जो युवा अपनी पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक मुद्दों व किसी विशेष क्षेत्र में अपनी समझ को बढ़ाना चाहते हैं या सीखना चाहते हैं तो बहुत सी संस्थाएं फ़ेलोशिप कार्यक्रम संचालित करती है। युवा इन फ़ेलोशिप में आवेदन कर सकते है यह एक अच्छा अवसर है युवाओं के लिए। इसके साथ साथ अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी और टाटा इंस्टीटूट ऑफ सोशल साइंस यूनिवर्सिटी के कोर्सेस के बारे में भी युवाओं ने जाना। साथ ही युवाओं ने जाना कि अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक योजना बनाकर मेहनत करना होगा। इसके लिए युवाओं को जानकारी के स्तर पर खुद को हमेशा अपडेट करते रहना होगा और विशेषज्ञों से परामर्श लेते रहना होगा। इस दौरान युवाओं ने स्वयं से निम्न प्रश्न भी किये।
मैं कौन हूँ?
शिक्षा का क्या महत्व है स्वयं के जीवन मे,आपके जीवन में?
आज से 10 वर्ष बाद आप अपने आप को कहां देखते हैं?
आपको क्या कार्य करने में मजा आता है?
फिर विशन देवड़ा द्वारा शिक्षा, विजन, केरियर, लक्ष्य, कौशल , मूल्य, रुचि, जुनून ,जानकारी जुटाना अच्छा कैरियर बनाने के लिए इन्हें अपनी योजना में शामिल करना बताया। साथ ही शिक्षा का अधिकार और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने वाले कानूनों के बारे में बताया। इस दौरान आसपास के पांच ग्रामों के युवा साथी यूथ अड्डा में शामिल हुए। जिसमें वर्षा,वंदना और किरण बगरुल से,आशिया और अमित हंडिया से,अमन मालपोन से, उमा, भूरी और सीमा सल्याखेड़ी से आरती चिराखान से और प्रियंका रहटगांव से शामिल हुई।