jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

ओवरब्रीज की स्वीकृति पर नगर विकास समिति ने व्यक्त किया कृषि मंत्री का आभार

मकड़ाई समाचार खिरकिया। नगर सहित हाइवे पर ओवर ब्रीज निर्माण की राज्य शासन के बजट में स्वीकृति मिलने पर नगर विकास समिति ने हर्ष जताया है। जिले में एक साथ तीन स्थानो पर ओवर ब्रीज की स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कृषि मंत्री एवं क्षैत्रीय विधायक कमल पटेल का समिति द्वारा आभार व्यक्त किया है। नगर विकास समिति के अध्यक्ष अनिल दरबार, सचिव राजेश मेहता ने बताया कि वर्षो से ओवरब्रीज की स्वीकृति के लिए प्रयासरत थे। इसके लिए कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर राज्य शासन के बजट में स्वीकृति दिलायी है। जिसके लिए उनका समिति एवं नागरिको की ओर से आभार है। समिति ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का भी आभार व्यक्त किया है।