ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: रविवार दिनांक 22 सितंबर 2024 का राशिफल देखे आज इन चार राशि वालो को स्वास्थ रहेगा खर... हंडिया : बजरंग सेना द्वारा आयोजित होने वाली गरबा प्रतियोगिता को लेकर बैठक संपन्न !  नेमावर: देय्यत के बहुचर्चित हत्याकांड का फैसला आया: पिता संग मिलकर बेटे ने मां के प्रेमी को कुल्हाड़... हरदा: छिपाबड़ टी आई मनोज सिंह लाइन अटैच, सिराली में भी निरीक्षक निकिता बिल्सन को थाने की कमान सौंपी!... बिग न्यूज खिरकिया। रहवासी क्षेत्र में 49 अवैध गैस सिलेंडर जब्त, एसडीएम ने की कार्यवाही! कवरेज के दौर... हंडिया : पूर्व मंत्री कमल पटेल ने हंडिया शक्ति केंद्र में ली भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक! हरदा : पुलिस द्वारा गुड टच और बैड टच के संबंध में लगाये गये बैनर फ्लैक्स खातेगांव मंडी उड़न दस्ते की बड़ी कार्रवाई, बगैर अनुज्ञा पत्र केले का परिवहन करने पर 5 गुना मंडी टैक्... कलेक्टर श्री सिंह ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया !  महाविद्यालय की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए... किसान कांग्रेस न्याय यात्रा में बोले जीतू पटवारी हरदा के किसानो ने दिल जीत लिया उनको प्रणाम करता हूं...

प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा व जयपालसिंह चावड़ा ने किए बाजीराव पेशवा समाधि के दर्शन

सुनील पटल्या बैड़िया। भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर सोमवार को बाजीराव पेशवा समाधि स्थल रावेरखेड़ी पँहुचे। यहाँ उन्होंने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर बाजीराव पेशवा को नमन किया। पेशवा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदुस्तान के इतिहास में पेशवा बाजीराव प्रथम ही अकेले ऐसे महावीर महायोद्धा थे। जिन्होंने अपने जीवन काल में 41 युद्ध लड़े और एक भी युद्ध नहीं हारे। वीर महाराणा प्रताप और वीर छत्रपति शिवाजी के बाद बाजीराव पेशवा प्रथम का ही नाम आता है। जिन्होंने मुगलों से बहुत लंबे समय तक लगातार लोहा लिया था। बाजीराव पेशवा के समय में महाराष्ट्र, गुजरात, मालवा, बुंदेलखंड सहित 70 से 80 प्रतिशत भारत पर उनका शासन था। रावेरखेड़ी आगमन पर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्रसिंह चौहान व सतीष बिर्ला ने उनका स्वागत किया।