jhankar
ब्रेकिंग
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा

YouTube से हटेगा Dislike बटन, नेगेटिव कैपेंन से बचेंगे क्रिएटर्स

वीडियो के मामले में सोशल मीडिया के जाने-माने प्लेटफॉर्म Youtube ने अपने एक फीचर को हटाने का फैसला किया है। यूजर्स को इससे थोड़ी निराशा तो होगी, लेकिन वीडियो अपलोड करनेवालों के लिए ये अच्छी खबर है। दरअसल कुछ ही दिनों में Youtube से Dislike का बटन हटनेवाला है। यूट्यूब ने इस बाबत एक ट्वीट भी किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रीन पर Dislike का ऑप्शन तो रहेगा, लेकिन लोगों को ये पता नहीं चल पायेगा कि इस कंटेंट को कितने लोगों ने Dislike किया है। व्यूज और लाइक्स में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और आप इनकी काउंटिंग देख सकते हैं। इसका फायदा ये है कि कंटेंट के बारे में जानबूझ कर नेगेटिव कमेंट करने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

- Install Android App -

Youtube का कहना है कि Like और Dislike के विकल्प इसलिए दिए गये थे कि कंटेंट देनेवालों को सही फीडबैक मिल सके। लेकिन अब इसका गलत इस्तेमाल होने लगा है और कुछ लोग और समूह द्वारा डिस्लाइक कैंपेन चलाए जा रहे हैं। इसके जरिए बेवजह कंटेंट क्रिएटर्स या संस्थानों की नकारात्मक छवि बनाई जा रही है। लोग इस विकल्प का इस्तेमाल कंटेंट की क्वालिटी के लिए नहीं, बल्कि कंटेंट प्रोवाइडर का विरोध करने के लिए या उसे टारगेट बनाने के लिए कर रहे हैं।

कंपनी के मुताबिक Dislike का आंकड़ा छुपाने से क्रिएटर्स को काफी फायदा होगा। वैसे भी ये केवल यूजर्स के लिए है, क्योंकि कंपनी सभी डाटा इकट्ठा करेगी और क्रिएटर्स को इससे जुड़ा इंटरनल डेटा उपलब्ध कराएगी। यानी क्रिएटर्स को रियल टाइम फीडबैक मिलेगा। सिर्फ बेवजह विरोध करनेवालों को हतोत्साहित किया जाएगा।