ब्रेकिंग
किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें !  हंडिया , नर्मदा नदी : मूंग खरीदी की जायज मांग को लेकर किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया जल... मप्र के बाद उप्र मे भी प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को दी दर्दनाक मौत!  लापता व्यक्ति का कंकाल म‍िलने ... हंडिया : विधायक डॉ.दोगने ने किया ग्राम जुगरिया में विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के विशेष प्रयास से जिला झाबुआ को मिली सौगात 50 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्ट...

प्रदूषण ने रोकी दिल्ली की रफ़्तार, 600 वाहनों को नहीं मिला प्रवेश

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ता वायु प्रदूषण अब जानलेवा होता जा रहा है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। इन्ही हालातों को देखते हुए रविवार को करीब 600 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

- Install Android App -

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के चलते एक दिन पहले ही पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अधिकरण (ईपीसीए) ने ट्रकों के प्रवेश पर रोक 12 नवंबर तक बढ़ा दी थी। संयुक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) आलोक कुमार के मुताबिक 1,283 वाहनों की जांच की गई और 609 वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
उपायुक्त ने बताया कि जरूरी वस्तुएं ले जा रहे करीब 734 वाहनों को 10 नवंबर रात 11 बजे से 11 नवंबर की सुबह पांच बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की इजाजत दी गई थी। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता की समीक्षा करने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) नीत कार्यबल की अनुशंसाओं पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त एजेंसी ने दिल्ली में वाहनों के प्रवेश पर रोक की अवधि बढ़ा दी थी।
वही दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का असर भी दिखाई दे रहा है। गाजियाबाद में कई बड़े प्रोजेक्ट बंद कर दिए गए हैं। इसमें राज नगर एक्सटेंशन चौराहा, वसुंधरा फ्लाईओवर, चंद्रशिला अपार्टमेंट, मधुबन बापूधाम, इंदिरापुरम में निर्माण कार्य रुक गया है। राज नगर एक्सटेंशन चौराहा और वसुंधरा फ्लाईओवर का निर्माण बंद कर दिया गया है।