शासन द्वारा निर्धारित दरों पर निजी नर्सिग होम में भी होगा कोरोना का इलाज
मकड़ाई समाचार हरदा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुधीर जैसानी ने बताया कि कलेक्टर महोदय द्वारा प्राप्त निर्देषानुसार जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया गया था। गठित समीति द्वारा जिला स्तर पर निजी नर्सिग होम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हरदा जिले के दो अस्पतालों बघैल हाॅस्पिटल एंव रिसर्च सेंटर शिवम वाटिका हरदा एवं भगवती नर्सिग होम इंदौर रोड हरदा को जिला प्रशासन की अनुमति पश्चात कोविड-19 के इलाज हेतु निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप पाया गया।
शहर के बघेल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर शिवम वाटिका हरदा एवं भगवती नर्सिंग होम इंदौर रोड हरदा को कोविड-19 के इलाज हेतु मान्यता प्रदान की गई। पूर्व में दोनो अस्पतालों द्वारा कोविड-19 के उपचाार हेतु सहमति दी गई एवं निरीक्षण के आधार पर 30-30 पलंगों के साथ कोविड 19 के मरीजों के उपचार की अनुमति जिला कलेक्टर द्वारा प्रदान की गई । दोनों अस्पतालों को कोविड 19 के मानकों एवं समय समय पर दिए जाने वाले शासन के निर्देशों के अनुरूप शासन द्वारा निर्धारित दरों पर संचालन करना होगा ।

