jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

WhatsApp पर कभी ना करें ये भूल, जरा सी नादानी की मिल सकती है बड़ी सज़ा

इन दिनों Whatsapp हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी का हिस्सा बन गया है और हम इस पर सारा दिन मनचाहे मैसेज भेजते रहते हैं। इसके जरिए कभी एक दूसरे का हाल-चाल जानने की कोशिश होती है, तो कभी एक-दूसरे से संपर्क बनाये रखने का प्रयास। लेकिन हम सभी बिना कुछ सोचे लगातार मैसेज भेजते रहते हैं,चाहे वो अपना हो या फॉरवार्डेड। हो सकता है आपको लगता हो कि आप क्या भेज रहे हैं, ये किसी को नहीं पता, लेकिन कुछ मैसेज ऐसे होते हैं, जिन्हें फॉरवर्ड करने पर भी आपको जेल हो सकती है। इसलिए Whatsapp के इस्तेमाल के साथ कुछ नियमों को भी जान लें, ताकि भविष्य में कभी कोई दिक्कत ना आए।

1. व्हाट्सएप पर कुछ ही दिनों में पैसे डबल करने की स्कीम वाले मैसेज भूलकर भी न भेजें। ऐसा करने से आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। यूं तो व्हाट्सएप का मैसेज एन्क्रिप्टेड होता है, और दूसरा आदमी इसे पढ़ नहीं सकता। लेकिन अगर किसी ने इस मैसेज की जानकारी प्रशासन को दे दी और आपके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

2. इसी तरह WhatsApp पर डराने-धमकाने वाले या अश्लील मैसेज बिल्कुल न भेजें। फॉरवर्ड होते हुए ये अगर किसी ऐसे शख्स के पास पहुंच गया, जो इसके आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराए, तो आपको जेल तक हो सकती है।

- Install Android App -

3. व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर किसी को परेशान ना करें। फेक अकाउंट बनाकर से लोगों को परेशान करना अपराध की श्रेणी में आता है। अगर कोई व्यक्ति इस बारे में शिकायत करे, तो आपको सज़ा हो सकती है।

4. अपनी तकनीकी दक्षता का इस्तेमाल व्हाट्सएप की हैकिंग के लिए बिल्कुल ना करें। व्हाट्सएप के प्लेटफॉर्म को हैक करने की कोशिश को गंभीर अपराध माना जाता है और कंपनी ऐसे मामलों में लीगल एक्शन ले सकती है।

5. किसी भी तरह के नफरत फैलाने वाले या किसी धर्म स्थान या पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाने वाले संदेश व्हाट्सएप पर न भेजें। ये मैसेज आपको गिरफ्तार करवा सकते हैं।

6. किसी संवेदनशील मुद्दे पर गलत खबर डालना, अफवाह फैलाना या हिंसा भड़काने वाले संदेश डालना खतरनाक साबित हो सकता है। जिला प्रशासन इसके लिए आपको फौरन जेल में डाल सकता है।