jhankar
ब्रेकिंग
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...

डॉक्टर दंपति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV से हुई हत्यारों की पहचान तो सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला राज

मकड़ाई समाचार जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के अटलबंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कार में सवार डॉक्‍टर दंपति की गोली मार कर हत्या कर दी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारे गई दंप‍ति की पहचान डॉ 46 साल के डॉ. सुदीप गुप्ता और 44 साल की उनकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता के तौर पर पहचान हुई है।

पुलिस ने कहा, बाइक सवार बदमाशों की पहचान हो गई है और उन्‍होंने डॉक्‍टर दंपति की हत्‍या बदला लेने के लिए की है। भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्ना कुमार खमेसरा ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर दंपती की हत्या बदला लेने के लिए की गई है।

- Install Android App -

दरअसल, हमले में मारी गई डॉ. सीमा गुप्ता पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने 2 साल पहले पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर और उसके बेटे की जलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में डॉक्‍टर सुदीप गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता और उनकी मां को इस महिला और उसके 5 साल के बच्चे की हत्या के मामले में जेल की सजा मिली थी। दो साल पहले एक मकान में आग लगने की घटना में एक महिला और उसके पांच साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इसके हत्‍या के लिए अंजाम दिया गया था। डॉक्‍टर सुदीप गुप्ता के महिला के साथ संबंध थे।
आईजी पीके खमेसरा बताया कि डॉक्‍टर सुदीप गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता और उनकी मां को नवंबर 2019 में एक महिला और उसके 5 साल के बच्चे की हत्या के मामले में जेल की सजा मिली थी। उन्होंने बताया कि डॉक्‍टर दंपति की गोली मार हत्या करने वाले बदमाशों की पहचान अनुज और महेश के रूप में की गई है। नवंबर 2019 में जिस महिला की हत्या हुई थी, अनुज उसका भाई है।