jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ व ठहरे हुए पानी में ही पनपता है

मकड़ाई समाचार हरदा।प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माह जुलाई 2021 को डेंगू निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। जुलाई माह से वर्षाकाल प्रारंभ हो जाता है जिसके साथ मच्छरों की पैदावार करने वाले स्त्रोतों की संख्या बढ जाती है। वर्षाकाल मे वाहक जनित रोगों जैसे मलेरिया ,डेंगू के फैलने की संभावना बढ जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुधीर जैसानी ने वर्षाकाल में आमजन को अपने घरों एवं आसपास मच्छर जन्य परिस्थियों को समाप्त करने की अपील की है।

क्या है डेंगू बिमारी –  ऐडीज  मच्छर डेंगू बिमारी फैलाते है । ये मच्छर रूके हुए साफ पाानी में पैदा होते है जैसे – कूलर , पानी की टंकी , पक्षियों के पानी पीने के बर्तन, फ्रीज की ट्रे, फूलदान , नारियल  की खोल , टूटे हुए  बर्तन व टायर इत्यादि।

- Install Android App -

कैसे करें पहचान  – डेंगू से अगर हम प्रभावित हुए तो कैसे करे पहचान इसके लिए चिकित्सक बताते है कि  तेज सिरदर्द व बुखार  ,मांसपेषियों तथा जोडो में दर्द ,आखों के पीछे दर्द,जी मचलता है और उल्टी होती है। गंभीर मामलों में नाक , मुंह मसूडों खून आता हैं |कभी कभी हाथ ,चेहरे व पेट पर चकत्ते हो सकते है|

कैसे रहे सावधान  – पानी से भरी हुई सीमेन्ट की टंकियो, ड्रम आदि को  ढॅककर रखे ,सप्ताह में एक बार कूलर को खाली करके रगडकर साफ कर सूखा लेवे  ऐसे कपउे पहने जो शरीर को पूरी तरह ढॅके,दिन एवं रात में सोते समय मच्दरदानी का प्रयोग करें,खून की जांच में डेंगू का पता चल जाता है। डेंगू जैसे लक्षण दिखाई देने पर खून की जॉच कराऐं। बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह अवष्य लेवे।