jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

जिले की पहली शासकीय स्कूल बकावा जहाँ है सर्वसुविधायुक्त पढ़ाई व खेल के लिए संसाधन

सुनील पटल्या बेड़िया । जिले की पहली शासकीय स्कूल जो प्रायवेट स्कूल से कम नही है । जहाँ बच्चों के लिए पढ़ाई व खेल मैदान के साथ पर्याप्त उपकरण उपलब्ध है । ऐसी स्कूल नर्मदा किनारे शिवलिंग की नगरी शासकीय माध्यमिक स्कूल बकावा में है । जहाँ प्रधानपाठक कन्हैयालाल कुशवाह के शिक्षकों की टीम के अथक प्रयासों के साथ ग्रामीणों के जन सहयोग से स्कूल परिशर में हरियाली, सुंदरता व सर्व सुविधा से हर कोई आकर्षित होता है । जिसके कारण  विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा भी हुआ है । श्री कुशवाह ने बताया कि कक्षा 1ली से 8वी तक का स्कूल है । जिसमे 295 विद्यार्थी दर्ज है । फीट इंडिया योजना के तहत क्रय किये गए झूले एवं फिसलपट्टी का शिक्षकों की उपस्थिति में शुभारंभ खरगोन डीपीसी केके डोंगरे द्वारा किया गया । कोरोनाकाल के लाकडाउन में शिक्षकों की मेहनत से सुंदर गार्डन भी तैयार किया है । इसी के साथ स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कुर्सी टेबल, 51 इंच एलसीडी, फ़ोटो कॉपी मशीन, झूले, पीने का पानी आदि की सुविधाएं की गई है । स्कूल व विद्यार्थियों के लिए किये गए प्रयास को सार्थक बनाने के लिए स्टॉप को शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रसंशा भी की गई । जिनके द्वारा जिले में नाम रोशन किया गया । इस दौरान शिक्षक कमलचंद चौधरी, मुकेश चौधरी, कमलसिंग सोलंकी, श्रीराम नायक, अनिता करोले सरपंच संजय गुलिया, छज्जुलाल जी आदि का सहयोग सहरानीय रहा ।
Attachments area