jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार

ग्वालियर। शहर में MIC सदस्य वार्ड 10 से कांग्रेस पार्षद के साथ कट्टे की नोक पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पार्षद शकील मंसूरी बाबा कपूर की दरगाह के पास हो रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे थे, लेकिन उन्हीं पर हमला कर दिया। इसके बाद लहूलुहान हालत में पार्षद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पार्षद की शिकायत पर नामजद बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के बाबा कपूर की दरगाह के पास का है। जहां बीती रात दरगाह पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रईस और फिरोज नाम के बदमाशों पर आरोप है कि उनके द्वारा इमरान नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ था। शनिवार को जैसे-तैसे मामला शांत हुआ था, लेकिन रविवार को एक बार फिर रईस और फिरोज वहीं पर इमरान से विवाद करने लगे। ऐसे में सूचना मिलने पर झगड़ा शान्त कराने MIC सदस्य क्षेत्रीय पार्षद शकील मंसूरी वहां पहुंचे। तभी रईस ने पार्षद शकील मंसूरी के सिर पर कट्टे की बट से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोप है कि फिरोज ने पार्षद की सोने की चेन भी लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

दो नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
आसपास मौजूद लोग घायल हालत में पार्षद को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। ऐसे में MIC सदस्य शकील मंसूरी की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।