jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - कर्म ही जीवन है मध्य प्रदेश - आज की खास खबरों की झलक एक पहल जो बनी मिसाल - तेरहवीं का दिखावा बंद ,मां की याद में पेड़ लगाए अदभुत श्रृंगार नोटों से सजाए गणपति आज गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि  आज का त्यौहार डोल ग्यारस - भगवान कृष्ण कन्हैया को ले जायेगे डोल में और नदी में करायेगे स्नान वेयरहाउस में छात्रा से दरिंदगी, काम का बहाना बनाकर रोका और फिर धमकी दी जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली , दूसरा फरार आरोपी भी पकड... इंदौर में बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा किसान की मौत, चालक फरार नगरपालिका में सफाईकर्मियों की कमी, पार्षद ने की शिकायत

जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली , दूसरा फरार आरोपी भी पकड़ाया

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 बिहार । चर्चित जमुई कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो उसने भागने की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। इस मुठभेड़ में उसे 3 गोलियां लगने की खबर है। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरा फरार साथी भी पकड़ा गया–  इस ऑपरेशन में नंदन के साथ उसका साथी हरेराम यादव भी था। हरेराम भी पुलिस की पकड़ में आ गया है। उसे भी पैर में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन का नेतृत्व खुद जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने किया। अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें 3 नाबालिग आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला-  यह घटना 19 सितंबर की शाम की है। जमुई-लखीसराय मार्ग पर मड़वा-प्रतापपुर पहाड़ी के पास एक नाबालिग छात्रा और उसका दोस्त स्कूटी से शाम में घूमने निकले थे। शाम करीब 6:30 बजे 7-8 युवकों ने दोनों को घेर लिया। युवती के साथ सरेआम बदसलूकी और छेड़छाड़ की गई और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में भगवा गमछा बांधे दिख रहा युवक ही मुख्य आरोपी नंदन यादव बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में-  वीडियो वायरल होते ही पूरे बिहार में गुस्सा फैल गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने SIT का गठन किया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सुहिता अनुपम ने कार्रवाई की पुष्टि की है। अब इस केस की जांच CID को सौंप दी गई है। वहीं पीड़िता की पहचान उजागर करने पर साइबर थाने में केस दर्ज कर 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR की गई है और वीडियो हटाने के लिए टेक-डाउन नोटिस जारी किए गए हैं।