jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

एक पहल जो बनी मिसाल – तेरहवीं का दिखावा बंद ,मां की याद में पेड़ लगाए

अनावश्यक खर्च के लेन-देन को रोककर उसी राशि को सामाजिक और पर्यावरण कार्यों में सदुपयोग

खिरकिया। रूढ़िवादी परंपराओं से हटकर खिरकिया के तिवारी परिवार ने समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की है।

परिवार में सुशीला देवी के निधन के बाद आमतौर पर होने वाले दिखावे और फिजूलखर्ची को परिवार ने पूरी तरह बंद कर दिया। तेरहवीं जैसे अवसर पर होने वाले अनावश्यक लेन-देन को रोककर उसी राशि को सामाजिक और पर्यावरण कार्यों से जोड़ने का फैसला लिया गया।

- Install Android App -

परिवार ने इस कड़ी में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, हरदा को 5100 रुपए की सहयोग राशि सौंपी और कुरुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लिया।

सबसे प्रेरणादायक काम  – दिवंगत मां की स्मृति को जीवित रखने के लिए परिवार ने श्री सिद्धेश्वर धाम में ‘बाई की बगिया’ विकसित करने का फैसला किया है। परिवार के सदस्यों ने खुद धाम में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

_”परिवार का मानना है कि दिवंगत आत्मा की सच्ची श्रद्धांजलि दिखावे में नहीं, बल्कि समाज सेवा और प्रकृति संरक्षण में है”।_

समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण के इस फैसले की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।