jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - कर्म ही जीवन है मध्य प्रदेश - आज की खास खबरों की झलक एक पहल जो बनी मिसाल - तेरहवीं का दिखावा बंद ,मां की याद में पेड़ लगाए अदभुत श्रृंगार नोटों से सजाए गणपति आज गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि  आज का त्यौहार डोल ग्यारस - भगवान कृष्ण कन्हैया को ले जायेगे डोल में और नदी में करायेगे स्नान वेयरहाउस में छात्रा से दरिंदगी, काम का बहाना बनाकर रोका और फिर धमकी दी जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली , दूसरा फरार आरोपी भी पकड... इंदौर में बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा किसान की मौत, चालक फरार नगरपालिका में सफाईकर्मियों की कमी, पार्षद ने की शिकायत

अदभुत श्रृंगार नोटों से सजाए गणपति

12 घंटे , 20 लोगो की मेहनत और 11 लाख 11 हजार के नोटो से गणपति का अनोखा श्रृंगार

हरदा।  शहर की कोठारी गली में महाकाल गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति इस बार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

- Install Android App -

समिति के 20 सदस्यों ने लगातार 12 घंटे की मेहनत से भगवान को 11 लाख 11 हजार रुपए के नोटों से सजाया है। इसमें 500, 200, 100, 50, 20 और 10 रुपए के नोटों से भव्य श्रृंगार किया गया है।

समिति के अनय सराफ ने बताया कि रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक सदस्यों ने मिलकर ये सजावट की, फिर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक दूसरा चरण पूरा किया।

अब मंगलवार को डोल ग्यारस के मौके पर भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा। इस दौरान महाआरती भी होगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ 3 हजार तुलसी के पौधे बांटे जाएंगे।