jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - कर्म ही जीवन है मध्य प्रदेश - आज की खास खबरों की झलक एक पहल जो बनी मिसाल - तेरहवीं का दिखावा बंद ,मां की याद में पेड़ लगाए अदभुत श्रृंगार नोटों से सजाए गणपति आज गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि  आज का त्यौहार डोल ग्यारस - भगवान कृष्ण कन्हैया को ले जायेगे डोल में और नदी में करायेगे स्नान वेयरहाउस में छात्रा से दरिंदगी, काम का बहाना बनाकर रोका और फिर धमकी दी जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली , दूसरा फरार आरोपी भी पकड... इंदौर में बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा किसान की मौत, चालक फरार नगरपालिका में सफाईकर्मियों की कमी, पार्षद ने की शिकायत

वेयरहाउस में छात्रा से दरिंदगी, काम का बहाना बनाकर रोका और फिर धमकी दी

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियो को तलाश रही

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर।  शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी वेयरहाउस में काम करने वाली बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम–  जानकारी के मुताबिक छात्रा वेयरहाउस में काम करती है। आरोप है कि संचालक ने काम ज्यादा होने का हवाला देकर उसे देर तक रोक लिया। इसके बाद वेयरहाउस में ही उसके साथ गलत हरकत की गई। इस वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

- Install Android App -

धमकी देकर मुंह बंद कराने की कोशिश-

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा गया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। डर के कारण छात्रा पहले कुछ बोल नहीं पाई, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उसने परिवार को पूरी बात बताई।

पुलिस की कार्रवाई-

परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल जांच और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वेयरहाउस संचालक और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।