jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

आज का सुविचार – कर्म ही जीवन है

जीवन सिर्फ सुविधाएँ इकट्ठा करने का नाम नहीं है। सुविधाएँ तो साधन हैं, साध्य तो श्रेष्ठ मनुष्य बनना है।

गीता कहती है – “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।” अर्थात हमारा अधिकार सिर्फ कर्म पर है, फल पर नहीं। इसलिए फल की चिंता में रुकना नहीं, कर्म में लग जाना ही बुद्धिमानी है।

आज का युवा सबसे ज्यादा अपनी ऊर्जा तीन जगह खो रहा है – निराशा में, आलस्य में और फालतू की चिंता में। समय किसी के लिए नहीं रुकता। जो समय का सम्मान करता है, समय उसे सम्मानित करता है।

- Install Android App -

आज का संकल्प छोटा रखिए पर पक्का रखिए –

आज कुछ नया सीखना है, आज अपने लक्ष्य के लिए पसीना बहाना है, आज किसी एक व्यक्ति के काम आना है, और आज 10 मिनट अपने मन को शांत रखना है।

रात को सोने से पहले खुद से एक ही सवाल पूछिए – “आज मैंने कल से बेहतर बनने के लिए क्या किया…?”

याद रखिए, जवानी शरीर की ताकत नहीं, सही दिशा में लगा विचार और अनुशासन ही असली शक्ति है। आलस्य छोड़िए, उत्साह से उठिए। आपका हर दिन आपके परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी होना चाहिए।