मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। आज पूरे मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई वाला मौसम है। कहीं कहीं हल्की धूप , बादल और गरज चमक के साथ बौछार।
IMD के अनुसार आज 22 सितंबर को भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, इंदौर, उज्जैन समेत 30+ जिलों में गरज-चमक और हल्की बौछार का अलर्ट है। भारी बारिश नहीं, 23 के बाद फिर एक लो प्रेशर सिस्टम से तेज बारिश के आसार हैं।
हरदा सहित 5 जिलों का आज का हाल
बैतूल जिले का मौसम – अभी 26°C, आंशिक बादल, 84% नमी। आज हाई 31°C, लो 23°C। दिन में 10-20% हल्की बारिश की संभावना। कल 23 को 70% बारिश का अनुमान – 3 इंच तक गिर सकती है।
नर्मदापुरम जिले का मौसम – सोमवार को सबसे गर्म जिला रहा 34.3°C। आज बादल + गरज, 16.2 मिमी कल ही गिरा था। आज भी हल्की बारिश।
हरदा जिले का मौसम – नर्मदापुरम संभाग जैसा ही मौसम। आज बादल, शाम को हल्की बूंदा-बांदी। 30°C के आसपास।
देवास जिले का मौसम- आज मौसम सामान्य, धूप के बीच बादल। 31°C के आसपास। भारी बारिश नहीं।
खंडवा जिले का मौसम- आज बादल, उमस। सबसे कम तापमान वाले जिलों में खंडवा 20.4°C रात में था, दिन में 31°C। हल्की बारिश हो सकती है।
इस साल बारिश कितनी हुई….?
प्रदेश में 1 जून से 20 सितंबर तक *33.89 इंच बारिश* हुई है, जो सामान्य (36.1 इंच) से *6% कम* है।इन जिलों की स्थिति सबसे खराब में है। नर्मदापुरम में अब तक 31.6 इंच, सामान्य 48.2 इंच, 34% कमी है। बैतूल जिले मे सामान्य से 31% कमी, हरदा में भी 31% कमी, खंडवा जिले सहित में 6% इंदौर संभाग में 6 जिलों में कमी में भी 6% कमी है। इधर देवास जिले पश्चिमी मप्र में 11% कमी की लिस्ट में, लगभग 15-20% कम है।
मतलब कोटा पूरा करने के लिए अभी भी 4-5 इंच बारिश और चाहिए, जबकि मानसून को 30 सितंबर को जाना है।
वर्तमान मौसम का फसल पर क्या असर…?
सोयाबीन में खतरा –हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, देवास की मुख्य फसल। अभी फलियों में दाना भरने का टाइम है। 34% बारिश कम होने से दाना छोटा रह गया। और अभी जो रुक-रुक कर बारिश हो रही है, उससे पीला मोजेक और इल्ली का प्रकोप बढ़ रहा है।
मक्का और तुवर– खंडवा-हरदा में मक्का में पानी की कमी से भुट्टे छोटे। ज्यादा नमी से फंगस।
क्या करें किसान.. ?
खेत में पानी भरा न रहने दें, नाली बना दें।सोयाबीन में इल्ली दिखे तो तुरंत कृषि विभाग से संपर्क करें, शाम को स्प्रे करें। बिजली चमकते समय खुले खेत में न रहें, IMD ने बिजली का अलर्ट दिया है।

