jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - कर्म ही जीवन है मध्य प्रदेश - आज की खास खबरों की झलक एक पहल जो बनी मिसाल - तेरहवीं का दिखावा बंद ,मां की याद में पेड़ लगाए अदभुत श्रृंगार नोटों से सजाए गणपति आज गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि  आज का त्यौहार डोल ग्यारस - भगवान कृष्ण कन्हैया को ले जायेगे डोल में और नदी में करायेगे स्नान वेयरहाउस में छात्रा से दरिंदगी, काम का बहाना बनाकर रोका और फिर धमकी दी जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली , दूसरा फरार आरोपी भी पकड... इंदौर में बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा किसान की मौत, चालक फरार नगरपालिका में सफाईकर्मियों की कमी, पार्षद ने की शिकायत

इंदौर में बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा किसान की मौत, चालक फरार

तेजाजी नगर में दर्दनाक हादसा

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर । शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहा था युवक – मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमित अपनी पत्नी और डेढ. माह की बेटी से मिलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाईपास पर बिना लाइट और बिना इंडिकेटर के खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे दिखाई नहीं दी और उसकी बाइक सीधे उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सड़क पर बिना संकेत के वाहन खड़ा करने के मामले में भी कार्रवाई कर रही है।