jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - कर्म ही जीवन है मध्य प्रदेश - आज की खास खबरों की झलक एक पहल जो बनी मिसाल - तेरहवीं का दिखावा बंद ,मां की याद में पेड़ लगाए अदभुत श्रृंगार नोटों से सजाए गणपति आज गुरु नानक देव जी की पुण्यतिथि  आज का त्यौहार डोल ग्यारस - भगवान कृष्ण कन्हैया को ले जायेगे डोल में और नदी में करायेगे स्नान वेयरहाउस में छात्रा से दरिंदगी, काम का बहाना बनाकर रोका और फिर धमकी दी जमुई कांड में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली , दूसरा फरार आरोपी भी पकड... इंदौर में बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवा किसान की मौत, चालक फरार नगरपालिका में सफाईकर्मियों की कमी, पार्षद ने की शिकायत

नगरपालिका में सफाईकर्मियों की कमी, पार्षद ने की शिकायत

गंदगी से परेशान वार्डवासी, नगरपालिका से तत्काल सफाईकर्मी नियुक्त करने की मांग

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। नगरपालिका परिषद में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। शहर के विभिन्न वार्डों में जगह जगह कचरे के ढेर लगे हैं और गंदगी फैल रही है।इसको लेकर वार्ड नं. 08 की पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में एसडीएम विजय राय से शिकायत के बाद नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि शहर में सफाई वाहन एवं सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण नियमित सफाई नहीं हो पा रही है।पार्षद ने मांग की है कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई वाहनों एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने बताया कि वर्तमान में सफाई कर्मियों की कमी है।

वाहनों का रखरखाव समय पर किया जाए और कचरा वाहनों का क्रय किया जाए।उन्होंने कहा कि यदि समय पर व्यवस्था नहीं सुधरी तो वार्डों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। और कहां की जल्दी समस्या का हल नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।