jhankar
ब्रेकिंग
4 मई 2026: मध्यप्रदेश की 1मप्र0 खास खबरें संक्षिप्त में मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ भीषण गर्मी से गहराया जल संकट, मप्र के कई जिलों में भूजल खतरे के निशान से नीचे बिन पानी सब सून, हरदा जिले में भूजल और नल-जल योजना के हाल बेहाल मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी, कई शहरों में पारा 40 के पार हंडिया में अतिक्रमण पर प्रशासन ‘मौन’! हंडिया : हंडिया में दिखी सौहार्द की मिसाल : मुस्लिम समाज ने फलों से तौला विधायक डॉ. दोगने को! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे करोड़पति हुए किसान, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- भाग्योदय का शंखनाद है यह इकोनॉमिक कॉरिडोर भिलट देव परिसर में गंदगी का अंबार, मेला खत्म हुए एक माह बाद भी नहीं हटा कचरा  ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार

भिलट देव परिसर में गंदगी का अंबार, मेला खत्म हुए एक माह बाद भी नहीं हटा कचरा 

जनपद पंचायत किराया वसूलती है, सफाई भूली, श्रद्धालुओं में रोष

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। आस्था के केंद्र भिलट देव बाबा परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मेला समाप्त हुए करीब एक माह बीत जाने के बाद भी परिसर में कचरे के ढेर लगे हैं। इससे प्रतिदिन दर्शन करने आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रतिवर्ष यहां भिलट देव का भव्य मेला आयोजित होता है जिसमें दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेला खत्म होने के बाद भी रोजाना बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन को आते हैं। इस बार दुकानदारों ने मेला खत्म होते ही दुकानें समेट लीं, लेकिन पॉलिथीन, कागज और अन्य कचरा परिसर में ही छोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मेला जनपद पंचायत सिवनी मालवा के अंतर्गत लगता है। जनपद पंचायत दुकानदारों से दुकान लगाने का किराया तो वसूलती है, लेकिन मेला खत्म होने के बाद परिसर की सफाई कराने की जिम्मेदारी नहीं निभा रही। एक माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने कचरा न तो एकत्रित कराया और न ही उठवाया।

- Install Android App -

दुर्गंध से बढ़ा बीमारी का खतरा  

पूरे परिसर में गंदगी फैली हुई है। कचरे के ढेरों से दुर्गंध आ रही है, जिससे दर्शनार्थियों को परेशानी हो रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो यहां से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

क्या है मामला – 

प्रतिवर्ष यहां लगने वाले भिलट देव मेले में हजारों श्रद्धालु आते हैं मेला खत्म होने के बाद भी रोजाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं- इस बार दुकानदार दुकानें समेट कर चले गए, लेकिन पॉलिथीन, कागज व अन्य कचरा परिसर में ही छोड़ गए- स्थानीय लोगों के अनुसार मेला जनपद पंचायत सिवनी मालवा के अंतर्गत लगता है। जनपद दुकानदारों से किराया वसूलती है, लेकिन सफाई की जिम्मेदारी नहीं निभा रही।

श्रद्धालुओं की मांग 

श्रद्धालुओं ने जनपद पंचायत प्रशासन से भिलट देव बाबा परिसर में जमा कचरे को तुरंत हटवाने की मांग की है।