jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी

देश-विदेश में भाव में बड़ा बदलाव नहीं, वीकेंड पर बाजार में ठहराव

देश में आज सोने-चांदी का ताजा भाव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सराफा। अभी भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।दोपहर बाद परिवर्तन संभव है। वीकेंड के चलते MCX बंद रहा, इसलिए पिछले बंद भाव के आधार पर ही रेट लागू हैं। सोना अभी भी 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बना हुआ है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम)

– दिल्ली: 1,51,270 रुपये

– मुंबई : 1,51,530 रुपये

– चेन्नई : 1,51,970 रुपये

– कोलकाता: 1,51,330 रुपये

– भोपाल : लगभग 1,51,400 रुपये

– इंदौर : लगभग 1,50,430 रुपये

22 कैरेट सोना:

– दिल्ली: 1,38,664 रुपये

– मुंबई: 1,38,903 रुपये

- Install Android App -

– भोपाल/इंदौर: लगभग 1,38,800 रुपये

18 कैरेट सोना: लगभग 1,12,800-1,16,100 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव

– दिल्ली: 2,50,290 रुपये प्रति किलो

– मुंबई: 2,50,720 रुपये प्रति किलो

– चेन्नई: 2,51,450 रुपये प्रति किलो

– भोपाल: लगभग 2,50,800 रुपये प्रति किलो

IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोने का स्पॉट रेट 1,50,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है, बिना GST और मेकिंग चार्ज के।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,622 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। मध्य पूर्व में तनाव और डॉलर की कमजोरी की वजह से सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में सपोर्ट मिल रहा है।

निवेशकों के लिए क्या मायने

इस हफ्ते सोना अपने ऑल टाइम हाई 1.76 लाख से करीब 26 हजार रुपये सस्ता हुआ है। चांदी में भी 91 दिन में 1.46 लाख रुपये की बड़ी गिरावट आई है और यह 3.86 लाख से 2.40 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

शादियों का सीजन होने के कारण लोकल डिमांड बनी हुई है, लेकिन ग्लोबल ब्याज दरों और आर्थिक अनिश्चितता की वजह से कीमतें फिलहाल एक दायरे में घूम रही हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर डॉलर और कमजोर होता है तो सोना फिर तेजी पकड़ सकता है।

*विशेष नोट* ऊपर दिए गए रेट सांकेतिक हैं। इसमें GST, TCS और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से सटीक रेट जरूर चेक कर लें।