jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शिक्षा के अधिकार पर जागरूकता शिविर, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति कर रही जागरूक

मकड़ाई समाचार खिरकिया। जिला न्यायाधीश श्रीमती शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन एवं सचिव प्रदीप राठौर के निर्देशन मे युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के साथ संयुक्त तत्वाधान मे ग्राम सोनपुरा, रामटेक में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें पैरालीगल वालंटियर संजय गंगराड़े ने शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

- Install Android App -

सभी बच्चों को कहा गया कि शिक्षा हमारा अधिकार है और हमें इसे प्राप्त करना चाहिए शासन की ओर से निशुल्क शिक्षा व्यवस्था कर हमें पढ़ाया जा रहा है। हम सबको शिक्षा अध्ययन करना चाहिए हम पढ़ लिख कर अपने परिवार के लिए कुछ कर सके, पहले शिक्षा को महत्व न देने के कारण बहुत से लोग पढ़ नहीं पाए, शासन की ओर से बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर सभी को शिक्षित किया जा रहा है। जिन बच्चों का स्कूल में नाम नहीं लिखा है वह स्कूल में नाम लिखवाये।

कोरोना काल में शिक्षकों के मार्गदर्शन में घर पर ही पढ़ाई करें। ऐसे बच्चे जो पढ़ाई में रुचि नहीं रख रहे हैं। ऐसे बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सभी बच्चों को युवा उपभोक्ता कल्याण समिति की ओर से पढ़ने के लिए कॉपियां, पेन, स्लेट वितरित किया गया। उपस्थित लोगों को निःशुल्क मास्क का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर समिति से आनंद राजपूत पवन बघेला, तरुण सोनी, पेरालीगल वालंटियर आदि उपस्थित रहे।