मकड़ाई समाचार विदिशा
– विदिशा जिले के गंजबासौदा में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी बच्ची को निकालने के दौरान कई लोग कुए में गिर गए। हादसा कुए की छत गिरने से हुआ। गुरुवार देर रात को यह घटना हुई।
सीएम शिवराज इस पूरे मामले की लगातार अपडेट ले रहे है। प्रभारी मंत्री श्री सारंग घटना स्थल पहुच रहे है। प्रशासन की पूरी टीम कुए से लोगो को निकालने में जुटी हुई है। कुछ देर पहले एक ट्रैक्टर ओर पुलिस कर्मी भी कुए में गिरे अचानक फिर कुए की मुंडेर धसने से हादसा हो गया। अंधेरे की वजह से रेवेक्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। 23 लोगो को अस्पताल पहुचाया गया। 30 से 35 लोग कुए के अंदर मलवे के नीचे है।
पानी भरने के दौरान हुई घटना
आज शाम विदिशा जिले के गंजबासौदा में रात को पानी भरने के लिए गया बच्चा एक कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो कई लोग वहां उसे निकालने के लिए जा पहुंचे । कुए पर लोहे की गटर डालकर सीमेंट की छत डली हुई थी और एक हिस्सा खुला हुआ था। बच्चे को खोजने पहुंचे लोग इसी छत पर चढ़ गए। भीड़ का दबाव छत सहन नहीं कर सकी और छत कुए में जा गिरी। इसके चलते छत पर खड़े कई लोग भी कुए में जा गिरे। इनमें से 23 लोगों को बचाया जा चुका है और राहत और बचाव का काम जारी है।

