jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

 गंजबासौदा मौत का कुआ, कुएं से निकाले 4 शव, अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी

विदिशा- गंजबासौदा में सुबह 3:00 बजे के आसपास कुआं से बचाव कार्य के दौरान ट्रैक्टर बाहर निकाला गया मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।देर रात्रि में मौके पर प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौके पर पहुंचे। साथ ही संभाग कमिश्नर आईजी डीआईजी सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर अभी  मौजूद है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्दश दिया है। बच्चों को ढूंढते हुए रहवासी काफी संख्या में पहुंचे कुए के पास।

कुए पर बनी जाली के ऊपर 30 से 40 लोग खड़े हुए
उसी वक्त जाली के टूटने से सभी लोग गिरे कुएं में
सुबह 5:00 बजे तीन शवो को कुएं से निकाला गया। एक और शव सुबह 7:00 बजे निकाला गया। कुल मिलाकर अभी तक 4 शवों को निकाला गया है। अभी भी 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

- Install Android App -

15 लोगों का राजीव गांधी चिकित्सालय गंजबासौदा में  इलाज चल रहा है । ब्लॉक ऑफिसर  और सरपंच की लापरवाही बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है तीन बार इसकी शिकायत कर चुके थे।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में कई लोगों के कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुर्घटना से प्रभावित सभी लोग सुरक्षित रहें और प्रशासन उन्हें तत्परता से उपचार मुहैया कराएं|
वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील के लाल पठार में कुएं में 1 बच्चे के गिरने के बाद उसे बचाने पहुंचे 40 से 50 लोग भी कुएं की मुंडेर धसकने से कुएं में जा गिरे. 20 लोगों को निकाल लिया गया है। मैं बाबा महाकाल से सभी के सुरक्षित होने की कामना करता हूं.