jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

सुबह से ही मेघ रहे मेहरबान, इंदौर में सुबह आठ बजे तक हुई आधा इंच बारिश

मकड़ाई समाचार इंदौर। शुक्रवार अल सुबह से शहर पर मेघ मेहरबान रहे और हल्की बारिश का दौर जारी रहा। सुबह जब लोग नींद से जागकर उठे तो उन्हें घर के बाहर बारिश की बूंदाबांदी देखने को मिली। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक रीगल क्षेत्र में 16 मिमी (करीब आधा इंच) बारिश हुई। वहीं एयरपोर्ट क्षेत्र में 9.7 मिमी बारिश हुई। शहर में गुरुवार रात तीन बजे से ही बारिश हो रही है। इंदौर में शुक्रवार शाम तक इसी तरह दिनभर हल्की बारिश होने की संभावना है।

- Install Android App -

एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर इस मानसून सीजन में अब तक सात इंच बारिश हो चुकी है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक इंदौर में अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वर्तमान में दक्षिण गुजरात से केरल तट तक आफसोर ट्रफ (अपतटीय टर्फ) बना हुआ है। इसकी वजह अभी अरब सागर से इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में नमी आ रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बना है और पश्चिमी उप्र पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इन मानसून परिस्थितियों के कारण अभी तक जो मानसून ट्रफ लाइन उत्तर भारत से गुजर रही थी उसके मप्र से गुजरने की संभावना है।

ऐसे में अब इंदौर सहित प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधि निरंतर रहेगी। गुरुवार को प्रदेश में होशंगाबाद संभाग, ग्वालियर चंबल, सागर व जबलुपर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हुई। वहीं इंदौर संभाग में खंडवा जिले में करीब दो इंच हुई है। 27 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बननने की संभावना है, जिसके असर से इंदौर जिले में इस माह के अंत तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था।