ब्रेकिंग
राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ पहला इनाम राजेश सिरोही भोंनखेड़ी, और रामकृष्ण मांजू पीपलघटा की बैल जो... हरदा: 12 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को बडवानी से किया गिरफ्तार । बड़ी खबर: मेघालय डीजीपी का दावा सोनम ने अपने पति राजा की दी थी सुपारी, लापता सोनम गाजीपुर में ढाबे प... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। खरगोन मे खुले आम गौवंश का वध, लोगो ने बंद का किया ऐलान!  पुलिस ने 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की हरकत करने वाला 4 साथियो के साथ गिरफ्तार! आरोपी हिस्ट्रीशीटर है पूर्व मे... सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उ... टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में मिलेगा 1 लाख रूपये तक का ऋण स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत क... देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को कई राज्यों में एक...

ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, धरती की निगरानी करने वाला पहला सैटेलाइट करेगा लॉन्च, जानें क्या है खासियत

मकड़ाई समाचार चेन्नई। स्वतंत्रता दिवस से 3 दिन पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। ISRO पहली बार धरती की निगरानी करने वाले देश के पहले सैटेलाइट की लॉन्चिंग करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 12 अगस्त को सुबह 5.43 बजे पर उपग्रह EOS-03 का प्रक्षेपण किया जाएगा। इसरो के इस सैटेलाइट लॉन्चिंग से मौसम संबंधी जानकारियों को समझने में और अधिक जानकारी प्राप्त होगी।

अंतरिक्ष में बढ़ेगी भारत की ताक

उपग्रह EOS-03 की लॉन्चिंग के सफल होने से अंतरिक्ष में भारत की धाक में बढ़ोतरी होगी। उपग्रह EOS-03 भारतीय उपमहाद्वीप में बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी में सक्षम होगा। इसरो ने बताया है कि उपग्रह EOS-03 काफी उन्नत श्रेणी का सैटेलाइट है, जिसे जीएसएलवी एफ 10 यान की मदद से धरती की कक्षा में प्रक्षेपित किया जाने वाला है।

- Install Android App -

रीयल टाइम इमेजिंग में मिलेगी मदद

इसरो के मुताबिक यह सैटेलाइट अपने संबंधित क्षेत्रों की रीयल-टाइम इमेजिंग देगा और इसका उपयोग प्राकृतिक आपदाओं, अल्पकालिक घटनाओं की निगरानी के लिए भी किया जा सकता है। इसके अलावा कृषि, वानिकी, खनिज विज्ञान, आपदाओं की चेतावनी और समुद्र विज्ञान से संबंधित जानकारी देने का काम करेगा।

इसरो ने इस साल भेजे ब्राजील के सैटेलाइट

इस साल 28 फरवरी को भी इसरो ने पहले मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। भारत का रॉकेट 28 फरवरी को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पहली बार ब्राजील का उपग्रह लेकर अंतरिक्ष में रवाना हुआ था। ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों को लेकर भारत के पीएसएलवी सी-51 ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी।