jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

यूजी प्रथम वर्ष की प्रथम काउंसलिंग के बाद भी नही जमा हो पाई फीस, अभाविप ने लगाया मनमानी का आरोप

मकड़ाई समाचार टिमरनी। आज शासकीय महाविद्यालय टिमरनी में यूजी प्रथम वर्ष की प्रथम काउंसलिंग की लिस्ट आई। जिसके बाद जब छात्र- छात्राओं ने जब चालान कटवाने के लिए ऑनलाइन शॉप पर गए। जिसमें कुछ समस्या होने के कारण शुल्क जमा नही हो पाया। जिसके बाद इस संबंध में बात करने के लिए जब बच्चे प्राचार्य के पास गए तो प्राचार्य, सहायक प्राचार्य, एवम् अन्य स्टाफ गायब मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री के द्वारा जब इसकी बात स्टाफ से  करनी चाही तो पहले तो सरकारी छुट्टी का बहाना बना कर बात को टाला गया जब नगर मंत्री चंचल दुबे ने बताया कि स्टाफ अपनी मन मर्जी के मालिक बनते जा रहे हैं। उनके आने जाने का कोई समय नहीं होता। जबकि समय निश्चित ही इसके बाद भी समय पर उपस्थित नही होते बाद में  बताया गया कि भोपाल से इस संबंध में मीटिंग चल रही हैं। आवेदन के संबंध में जल्द ही नई सूचना जारी की जाएगी। इस दौरान नगर मंत्री चंचल दुबे , विकाश कौशल, मनीष कौशल, आनंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।