jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

“डेंगू से जंग-जनता के संग” अभियान का शुभारम्भ,कलेक्टर  गुप्ता ने अस्पताल व कॉलोनी में पहुँच कर लिया जायजा

डेंगू नियंत्रण के लिये जागरूकता और स्वच्छता अभियान प्रारम्भ

हरदा |
 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश में “डेंगू से जंग-जनता के संग” अभियान का शुभारम्भ बुधवार को हुआ। इस अभियान के अंतर्गत हर शहर, ग्राम में लार्वा नष्ट करने का कार्य होगा। घरों में कूलर, वाटर टेंक और आसपास गड्ढों में जमा पानी को उलटाकर स्वच्छता अभियान भी इस दौरान चलेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास, नगरीय विकास विभाग के निकाय जैसे नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम आदि और चिकित्सा शिक्षा विभाग मिलकर डेंगू से बचाव और नियंत्रण के लिए कार्य करेंगे। शहरी क्षेत्र में डेंगू व मलेरिया नियंत्रण के उद्देश्य से फॉगिंग भी की जाएगी तथा अनावश्यक जल जमाव के दोषी लोगों पर अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
शकूर सत्तार कॉलोनी में डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम का जायजा लिया
हरदा शहर में इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका की फॉगिंग मशीन विभिन्न कॉलोनियों में फॉगिंग कर रही है तथा नगर पालिका के कर्मचारी टेमोफास नामक दवा का स्प्रे शहर की विभिन्न कॉलोनियों में कर रहे है। कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने शहर के वार्ड क्रमांक 28 स्थित शकूर सत्तार कॉलोनी पहुँचकर नगर पालिका द्वारा किये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। उन्होने इस दौरान उपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्ञानेन्द्र यादव को निर्देश दिये कि शहर के जिन क्षेत्रों में खाली प्लॉट में पानी भरा हुआ है, वहाँ दवा छिड़काव कराएं तथा अनावश्यक जल जमाव के दोषी लोगों पर अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही करें।
जिला अस्पताल में कलेक्टर व एसपी ने डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
डेंगू के प्रकरणों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए हरदा जिले में हुई ‘‘डेंगू पर प्रहार’’ जनअभियान प्रारंभ किया गया है। बुधवार को कलेक्टर संजय गुप्ता व पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने जिला अस्पताल परिसर पहुँचकर डेंगू नियंत्रण गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी व सिविल सर्जन डॉ. शिरीष रघुवंशी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में पीएम केयर्स के माध्यम से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का भी अवलोकन किया।