ब्रेकिंग
9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण

मुनमुन धामेचा के सागर स्थित घर में सेंधमारी की कोशिश, ताला नहीं टूटा तो दरवाजा तोड़ने का प्रयास

मकड़ाई समाचार सागर। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ रेव पार्टी में पकड़ी गई सागर के यादव कॉलोनी निवासी मुनमुन धामेचा के घर में बुधवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात लोगों ने मुनमुन के घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटा तो वे दरवाजा तोड़ने लगे। लेकिन इस बीच पड़ोसी जाग गए, उनके शोर मचाने पर अज्ञात आरोपित गैंती मौके पर छोड़कर भाग गए। मुनमुन के घर चोरी के प्रयास की खबर मिलते ही गोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि मुनमुन धामेचा के घर ऐसे वीडियो या सबूत हो सकते हैं, जिससे कोई बड़ी चीज निकलकर सामने आए। इन्हीं चीजों के गायब करने के मकसद से चोरी का प्रयास हो सकता है।

गौरतलब है कि मुनमुन धामेचा के पकड़े जाने के बाद जब पड़ताल की गई तो उसके भाई के दिल्ली में होने के बात सामने आई थी। वहीं मां की कुछ महीने पहले कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। तब से ही उसके घर में ताला पड़ा हुआ है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक मुनमुन के घर में दो दरवाजे लगे हुए हैं। एक दरवाजा लोहे का व दूसरा प्लाइवुड का है। अज्ञात चोरों ने यहां पहले ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन जब ताला नहीं टूटा तो प्लाइवुड के दरवाजे को गैंती से तोड़ने की कोशिश की गई। प्लाइवुड के दरवाजे पर गैंती से कई वार किए गए। इसी की आवाज सुनकर मुनमुन के सामने रहने वाले लोग जाग गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो अज्ञात आरोपित भाग निकले। पड़ोसियों ने तत्काल ही इसकी सूचना गोपालगंज पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पड़ोसियों ने बताया कि मुनमुन के मकान के बाहर लाइट लगी हुई है। बाहर ही लाइट का स्‍विच भी लगा हुआ है, जिसे वे शाम को चालू कर देते हैं, लेकिन अज्ञात चोरों ने पहले लाइट का कनेक्शन ही काट दिया, जिससे लाइट बंद हो गई। अंधेरे में ही अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने इसकी सूचना मुनमुन के भाई को दे दी है।