ब्रेकिंग
अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक...

प्रियंका- निक की शादी में आया ट्विस्ट, सात फेरों से पहले खत्म करना होगा ये काम

दीपवीर के बाद अब फैंस की नज़रें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर टिकी हुई है। प्रियंका और निक की शादी को हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से 2 और 3 दिसंबर को अंजाम दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी का समारोह पांच दिन तक चलेगा। शादी का समारोह 28 नवंबर को जोधपुर में शुरू होगा। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम जोधपुर के उमेद भवन होटल में होंगे। जिसके लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। शादी में हॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के पहुंचने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

वही इसी बीच खबरे आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा शादी की पूर्व संध्या तक ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग करेंगी। रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, “प्रियंका अद्भुत हैं। वह शादी की पूर्व संध्या तक हमारे साथ शूटिंग करेंगी। मैं मानता हूं कि उनका यह रवैया बेहद पेशेवराना है।”

- Install Android App -

सिद्धार्थ 49वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्मोत्सव के साथ हो रहे फिल्म बाजार के लिए पणजी में मौजूद हैं। उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ सोनाली बोस द्वारा निर्देशित है और इसमें फरहान अख्तर भी प्रमुख भूमिका में हैं। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रियंका और निक की शादी में जोधपुर जाएंगे, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं इन सब चीजों के बारे में पहले की बजाय इनके होने के बाद बात करूंगा।”

इन दिनों फिल्म की टीम पुरानी दिल्ली में शूटिंग में व्यस्त हैं। यानी दूल्हे निक जोनास को शादी के एक दिन पहले तक दुल्हन प्रियंका के फ्री होने का इंतजार करना पड़ेगा।