ब्रेकिंग
हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस... मकड़ाई समाचार के "नाम" ने एक गरीब आदिवासी युवक की मदद की। रिपोर्टर ने चालान कटने से बचाया लेकिन हेलम... बागेश्वर बालाजी सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुती पर झूम उठे श्रोतागण बड़ी डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को राणापुर पुलिस ने दबोचा व अवैध हथियार और बाइक जब्त की!

17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से पिता सहित 28 लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म, 7 लोग गिरफ्तार

ललितपुर। ललितपुर में नाबालिग से 28 लोगों की ओर से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और जेई महेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी की टीम ने दबिश देकर इनको मिर्जापुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता समेत तीन लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

गौरतलब है कि 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता ने अपने पिता सहित 28 लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने बताया था कि पिता पिछले कई सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, जेई महेंद्र दुबे समेत कई नामचीन लोगों पर भी दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे।

फरार हो गए थे आरोपी

- Install Android App -

मामला दर्ज होने के बाद कुछ आरोपी फरार हो गए हैं। इनमें से सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार को भी मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। एसपी निखिल पाठक का कहना है कि मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इससे पूर्व पुलिस ने पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश (पास्को) की अदालत में पेश किया गया था, जिन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही ललितपुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए झांसी और जालौन से भी टीम बुलाई है।

हमें फंसाया गया

वही आज गिरफ्तार किए गए सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह निर्दोष है। उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। उन्होंने पीड़िता और उसकी मां के मोबाइल की जांच और नार्कोटेस्ट की भी मांग की है। इस मामले के बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है। अन्य राजनीतिक पार्टियां अब इसे मुद्दा बना कर सपा और बसपा पर हमलावर हो रही हैं।