jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

केरल में बारिश और भूस्खलन में 24 लोगों की मौत, इ़डुक्की में मलबे में दबा एक और शव बरामद

Kerala Weather Update : केरल में भारी बारिश और उसके बाद हुए भूस्खलन की वजह से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह राज्य के कोट्टायम में 14 और इडुक्की जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इडुक्की जिले के कोक्कयार में भूस्खलन में दबे लोगों में से एक और का शव निकाला गया है। इसके साथ ही यहां से लापता सभी लोगों का पता लग चुका है, और सर्च ऑपरेशन खत्म कर दिया गया है। IMD ने पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सात जिलों – तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

- Install Android App -

इस बीच त्रावणकोर देवासम बोर्ड ने भगवान अयप्पा के भक्तों से अनुरोध किया कि वे 17 और 18 अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर में जाने से परहेज करें, क्योंकि राज्य के पठानमथिट्टा जिले में भारी बारिश और पंबा नदी में जलस्तर के खतरनाक स्तर पर पहुंचने की वजह से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। वहीं कई जिलों में बारिश और तेज हवा का असर देखा जा रहा है।

केरल के छह जिलों में जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर, दक्षिणी नौसेना कमान को राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए बुलाया गया है। सेना, नौसेना और वायु सेना ने नागरिक प्रशासन को स्थिति से निपटने में मदद करने का भरोसा दिलाया है। एमआई-17 और सारंग हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर हैं और दक्षिणी वायु कमान के तहत सभी बेस हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। उधर केरल में बारिश से बिगड़ते हालात के मद्देनजर पीएम मोदी ने भी केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन से फोन पर बात की और सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया।