jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल बागली विधानसभा प्रभारी नियुक्त

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा एवं कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राजनारायण सिंह पुरणी की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के अध्यक्ष ओम पटेल को खंडवा लोकसभा उपचुनाव में बागली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 30 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा क्षेत्र का उप चुनाव सम्पन्न होना है।

- Install Android App -

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल बागली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरणी के पक्ष में सघन प्रचार-प्रसार कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री पटेल को बागली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।