jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

सड़क पर चाची और बहन को डंडे से पीटने वाले सरकारी डॉक्टर पर FIR

मकड़ाई समाचार विदिशा। मकान खाली करवाने के लिए अपनी चाची और बहन को सड़क पर डंडे से पीटने वाले सरकारी डॉक्टर आशीष जैन, उसके पिता सूरजमल जैन और आशीष के साथ के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।  डॉ आशीष उत्तरप्रदेश में शासकीय सेवा में हैं।  FIR होने के बाद भी हालाँकि अभी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

सड़क पर एक महिला को डण्डे से बेरहमी से पीटते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल है। ये वीडियो है शासकीय चिकित्सक डॉ आशीष जैन का, जो अपनी उम्रदराज चाची पर डंडा बरसा रहे हैं और जब चाची की लड़की यानि डॉक्टर साहब की बहन बीचबचाव के लिए आती है तो वे उसे भी नहीं छोड़ते। डॉ आशीष जैन उसपर भी हमला कर दिया । डॉ आशीष हैं तो मध्यप्रदेश के निवासी लेकिन उत्तरप्रदेश के मथुरा में सरकारी नौकरी करते हैं।

- Install Android App -

दरअसल ये मामला विदिशा जिले के गंज बासोदा का है। फरियादी पुष्पलता जैन ने पुलिस में लिखाई शिकायत में कहा कि 16 अक्टूबर को दिन में जब वो अपने घर पर बैठी थी तब मेरे घर पर भतीजा डॉ आशीष जैन पिता सूरजमल और एक दोस्त के साथ आया।  ये लोग घर में घुसकर मुझे गालियां देने लगे।  जब मैंने मना किया तो आशीष ने मेरे प्राइवेट पार्ट पर लात मारी और सूरजमल ने लाठी से पीटना शुरू कर दिया। मैं घर के बाहर आई तो आशीष ने मेरी पीठ पर डंडे से वार किया, मेरी बेटी संस्कृति बचाने आई तो उसे भी डंडे से मारा।

बताया जा रहा है कि डॉ आशीष के पिता सूरजमल अपने परिवार के साथ गंज बासोदा में किराये से रहते थे। ये मकान जिस जमीन पर है वो एक ट्रस्ट की है।  कुछ समय पहले जब सूरजमल गंज बासोदा छोड़कर विदिशा शिफ्ट हुए तो उन्होंने ये मकान छोटे भाई जिनेश जैन को दे दिया।  अब ट्रस्ट की जमीन पर जिनेश ने अपना मकान बना लिया इसमें एक दुकान भी है।  सूरजमल और डॉ आशीष जिनेश के परिवार को ये मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं और आये दिन इसलिए मारपीट करते रहते हैं।

16 अक्टूबर को फिर डॉ आशीष ने अपने पिता सूरजमल और एक दोस्त के साथ मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  पुलिस ने पुष्पलता जैन की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है लेकिन तीनों आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।