jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

हरदा न्यूज़ : संस्कार स्कूल की खटारा बस में मौत के मुंह में सफर करते मासूम बच्चे, अनजान जिम्मेदार

मकड़ाई समाचार हरदा। ग्राम गोगिया सहित आसपास के गांवो से हरदा जिले के एक प्रतिष्ठित स्कूल संस्कार स्कूल की बस में प्रतिदिन बच्चे स्कूल आते है। इस स्कूल संचालक की लापरवाही का आलम देखिये की पालक मुंह मांगी रकम स्कूल फीस अपने बच्चो को स्कूल लाने ले जाने के लिये देते है। लेकिन व्यवस्थाएं नाम मात्र की है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नही दिया जाता इसका उदाहरण आज देखने को मिला। सोशल मीडिया ग्रुप पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें संस्कार स्कूल की बस एक गॉव से होकर गुजर रही है। बस के अंदर सीट के पास अंदर छेंद है। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। यहाँ तक कि बच्चे वहां से गिर भी सकते है।

- Install Android App -

यह भी पढ़े : हरदा : गड्‌ढे से अनियंत्रित हाेकर फिसली बाइक पिता की माैत, बेटा गंभीर

लेकिन जिम्मेदार स्कूल प्रशासन को यह सब क्यो नही दिखाई दिया यह सवाल उठ रहा है। कि किस प्रकार माता-पिता अपने मासूम बच्चो को ड्राइवर क्लीनर के भरोसे बस में बिठा देते है। लेकिन स्कूल संचालक की भारी लापरवाही से उनके बच्चो के सर पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन देखने वाले न तो स्कूल संचालक न पुलिस विभाग आखिर क्यों। नही होती स्कूल बसों की जांच।