jhankar
ब्रेकिंग
रात 10:00 बजे : भीलट बाबा मेले में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी,  सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, लोगों ने प... हंडिया : एएसआई देवकरण उईके के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब! स्टाफ सहित शुभ चिंतकों ने दी बधाई। रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

Ramayan में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांड्या का निधन, पढ़िए रिएक्शन्स

Ramayan (रामायण) सीरियल में निषाद राज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है। चंद्रकांत पंड्या 72 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। चंद्रकांत पंड्या के निधन की सूचना सबसे पहले रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता बनी दीपिक चिखलिया ने दी। दोनों ने सोशल मीडिया पर चंद्रकांत पंड्या की तस्वीर शेयर की और निधन पर दुख जताया। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले लहरी ने भी श्रद्धांजलि दी। चंद्रकांत पंड्या की गिनती एक मंझे कलाकार के रूप में होती थी। रामायण के अलावा उन्होंने ‘प्रेम लगन’, ‘प्यार हो गया’, ‘परिवार ना पंखी’, ‘होते होते प्यार हो गया’ और ‘चुंदड़ी नी लाज’ समेत कई फिल्मों में काम किया। उनकी अधिकांश फिल्में गुजराती हैं।

अरुण गोविल ने अपने ट्वीट में लिखा, धारावाहिक रामायण में निषादराज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पांडे जी का निधन कला जगत के लिए एक बड़ी हानि है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और सद्गति दें यही प्रार्थना है।

वहीं दीपिका चिखलिया ने चंद्रकांत पांड्या के निधन पर उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा ‘#RIP चंद्रकांत पांड्या, “रामायण” के निषाद राज।‘

- Install Android App -

वहीं सुनिल लहरी ने लिखा, ‘रामायण के एक और कलाकार निषाद राज का अभिनय वाले कलाकार चंद्रकांत जी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।‘

यह भी पढ़े : हार्ट पेशेंट पति की बिगड़ी हालत तो पत्नी ने आत्महत्या करने सिम्स के दूसरे फ्लोर से लगी दी छलांग

हाल ही में हुआ था अरविंद त्रिवेदी का निधन

बता दें, हाल ही में अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया था, जिन्होंने रामाणय में रावण की भूमिका निभाई थी। हाल ही में रामायण सीरियल चर्चा का विषय रहा, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान इसका प्रसारण किया गया था। लोगों ने इस सीरियल को खूब देखा और टीआरपी के मामले में इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।