ब्रेकिंग
हंडिया: जोगा : जीवन दायिनी मां नर्मदा के 5 किलोमीटर क्षेत्र में बंद हो अवैध शराब, शराबियों की हुड़दं... टिमरनी: 32 साल के युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाए 2 वीडियो, पुलिस कर रही जांच! देखे वीडियो देवास: विधायक शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने पुजारी से मांगी माफी: भाजपा संगठन ने दी विधायक शुक्ला को ह... हरदा: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंकलेक्टर श्री जैन ने मीटिंग में अधिकारिय... खुशखबरी! आज 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते होंगे मालामाल, साथ में पेंशन और सिलेंडर के पैसे भी! CM मो... Gold Price Today: मध्यप्रदेश में आज सोने और चांदी के दामो में आई गिरावट, यहाँ जाने आज के ताजा भाव, इ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट!

शादी के छह माह बाद महिला ने फांसी लगाई, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

मकड़ाई समाचार भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में एक युवती ने फांसी लगा ली। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटना के पहले महिला का पति से विवाद होने की बात पता चली है। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक तबस्सुम पत्नी रेहान (22) मोतीलाल नगर, न्यू जेल रोड की निवासी थी। शुक्रवार रात को तबस्सुम ने घर में फांसी लगा ली। उसकी छह माह पहले ही आटो चालक रेहान से शादी हुई थी। तबस्सुम के मायके वालों ने पति रेहान पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही रेहान बाइक लाने की मांग कर रहा था। उधर सुसराल वालों ने पुलिस को बताया है कि राशन का सामान लाने की बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

उधर बजरिया थानांतर्गत द्वारिका नगर में साईं मंदिर के पास रहने वाले भरत पुत्र राजकुमार कुशवाहा ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि भरत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उधर निशातपुरा थाना इलाके के शंकर नगर में रहने वाली 22 वर्षीय हीराबाई पत्नी नंदराम अहिरवार ने शनिवार रात घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। युवती का पति मजदूरी करता है। इस मामले में अभी युवती के मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।