सुनील पटल्या बेड़िया। खंडवा लोकसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में रविवार को बेड़िया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित करने पहुचे। बड़वाह कांग्रेस विधायक सचिन बिरला मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की उपस्थिति में रविवार को भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्री बिरला को सदस्यता दिलाई गई। सुबह से प्रदेश में कांग्रेस विधायक सचिन बिरला की भाजपा में खूब चर्चा चल रही थी। रविवार दोपहर 12 बजे विधायक सचिन बिरला का कांग्रेस का हाथ पंजा के निशान के साथ करवा चौथ की बधाइयां सोशल मीडिया पर दी गई। लोगो को विश्वास नही हो पाया कि सचिन बिरला इतनी आसानी से कांग्रेस छोड़कर चले जायेंगे। लेकिन मंच पर आते ही सोशल मीडिया पर विधायक सचिन बिरला मुख्यमंत्री के साथ फोटो देख लोग दंग रह गए। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बिरला के अधूरे किये गए कार्यो को पूरा करने की घोषणा करेंगे।
ब्रेकिंग