jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

बाइक से जा रहे गोरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष को लगी गोली, रतलाम के पास हाईवे पर हादसा

मकड़ाई समाचार रतलाम। महू-नीमच हाईवे पर सेजावता फंटे के पास बाइक पर जा रहे गोरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष 22 वर्षीय सुभाष पाटीदार के हाथ उल्टे हाथ के पंजे के पीछ अचानक चोट लगी व खून निकलने लगा। वे समझे कि पास से गुजरे वाहन के पहिये से गिट्टी उडकर लगी होगी। उन्हें अस्पातल ले जाया गया, जहां एक्स-रे में पता चला कि उनके हाथ में गोली लगी। बाद में डाक्टर ने आपरेशन कर गोली निकाली। गोली किसने चलाई यह पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुभाष पाटीदार पुत्र कैलाश पाटीदार निवासी ग्राम संदला थाना बदनावर जिला धार ने मीडिया को बताया कि वे वाहन सीजिंग करने वाली एजेंसी के पवन मीणा के साथ वाहन सीज करने का कार्य करते है। वे शनिवार रात अपनी मौसी को ग्राम सिमलावदा छोड़कर बाइक से पवन मीणा के पास ग्राम सेजावता के पास स्थित उनके कार्यालय जा रहे थे।

रात करीब आठ बजे सेजावता फंटे के पास से रांग साइड होकर कार्यालय की तरफ जा रहे थे, तभी उनके पास से एक लोडिंग पिकअप वाहन गुजरा व जोरदार आवाज हुई। उनके हाथ पर गिट्टी (पत्थर) लगने के अहसास हुअा। हाथ सून सा हो गया व खून निकलने लगा।

- Install Android App -

वे सामान्य चोट समझ कर पवन मीणा के घर पहुंचे व पट्टी बांधी लेकिन खून निकलना बंद नहीं हुआ। रात करीब साढ़े बारह बजे उन्हें जिला अस्पातल ले जाकर भर्ती कराया गया। हाथ में सूजन होने से डाक्टर ने एक्सरे कराया तो हाथ के पंजे मेें गोली फंसी होना पाई गई। रविवार सुबह आपरेशन कर उनके हाथ से गोली निकाली गई।

पाटीदार ने बताया कि वे गौ तस्करों के वाहनों को पुलिस से पकड़वाते हैं। अब तक कई गोवंश को वध जाने से रोका गया है। उन्हें गौ तस्कर धमकिया देते रहते हैं। किसी ने उन पर फायर किया है।

जांच जारी

सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी ओपी सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाटीदार से घटना के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।