jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

खंडवा लोकसभा उपचुनाव बेड़िया में नो केंद्रों पर हुआ 61 प्रतिशत मतदान 

सुनील पटल्या बेड़िया। खंडवा लोकसभा उपचुनाव का 30 अक्टूबर को मतदान का समापन हुआ है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी की किस्मत पेटियों में बंद हो चुकी हैं। आने वाले 2 नवम्बर को मतगणना होना है। किसका भाग्य खुलेगा ये तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा। बेड़िया नगर में कुल नो मतदान केंद्र है जिसमे सभी केंद्रों पर 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीएलओ अधिकारियों के अनुसार  मतदान क्रमांक 233 में 64.65 प्रतिशत, 234 में 59.75 प्रतिशत, 235 में 55.12 प्रतिशत, 236 में 52.79 प्रतिशत, 236 (क) में 54.42 प्रतिशत, हायर सेकंडरी बूथ क्रमांक 237 में 63 प्रतिशत,  237 (क) 66 प्रतिशत व 238 में 69 .78, बागदा रोड़ बूथ क्रमांक 239 में 65. 29 प्रतिशत मतदान हुआ है । मतदान  सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला । सभी केंद्रों पर शान्ति पूर्वक मतदान हुआ। विधायक सचिन बिरला ने अपने गृह गाँव डूडगाँव मे मतदान  केंद्र 144 पर कतार में लगकर मतदान किया है। विधायक बिरला ने कहा कि बड़ा अच्छा महसूस कर रहा हु। देश हित सर्वो पारी है। आज लोकतंत्र के महायज्ञ में मेने भी मत की आहुति दी है। वही ग्राम लाछोरा जामन्या में मतदान क्रमांक 240 पर विकलांग रामदास अमरसिंह के दोनो हाथ नही होने से बावजूद वोटिंग बूथ पर जाकर पैर से साइन कर मतदान किया गया। साथ ही ग्राम अतरसुम्बा में पंचायत सचिव राधेश्याम बिरला ने बताया कि ग्राम अतरसुम्बा में अमित पाल द्वारा दिव्यांगों व बुजुर्गों का सहारा बनते हुए मतदान केंद्र पर ट्राइसिकल के माध्यम से मतदान करवाया गया।