ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : धार्मिक नगरी में श्री रिद्धनाथ महादेव का नगर भ्रमण उज्जैन : साल में सिर्फ एक बार ही नागपंचमी पर खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर 10 दिनों से चल रहे आस्था और सेवा के महासंगम: नाग पंचमी पर्व पर शयन आरती के उपरांत नागद्वारी मेले का ... ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाक ने छेड़ा तो फिर होगा: राजनाथ अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं: केशव मौर्य थाईलैंड-कंबोडिया जंग पर ब्रेकः मध्यरात्रि से संघर्षविराम भारत-रूस के विस्फोटक सौदे से भड़के अमेरिका व नाटो इजरायल ने फिर दी खामेनेई को हत्या की धमकी विमान हादसे में भारत बना संकटमोचक, शुक्रिया: यूनुस

MP NEWS : 26 साल की बहू के कमरे में आधी रात को घुसा 55 साल का ससुर, किया दुष्कर्म

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। ग्वालियर में रिश्तों को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है। घटना शहर के झांसी रोड थाना इलाके की है जहां एक 26 साल की पीड़िता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

- Install Android App -

आधी रात को बहू के कमरे में घुसकर की ज्यादती पीड़िता के मुताबिक ससुर उस पर कई दिनों से गंदी नजर रखता था। सोमवार की रात उसका पति घर पर नहीं था तभी 55 वर्षीय ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। नींद खुलने पर पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और अपनी हवस का शिकार बनाया। ज्यादती करने के बाद आरोपी ससुर ने बहू को धमकी भी दी कि अगर किसी को भी इस बारे में बताया तो वो उसे जान से मार देगा। सुबह होते ही पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों को पूरी घटना बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले 2018 में झांसी रोड नाका के चंद्रवदनी में रहने वाले किशोर (बदला हुआ नाम) से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद तक तो उसके व पति के बीच सब ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया। सोमवार की रात पति किशोर घर पर नहीं था और परिवार के दूसरे सदस्य भी दूसरे घर पर थे। आधी रात को ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने की बात तो कही है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है।