jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

MP NEWS: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाश बाईक ओर मोबाइल लेकर हुए फरार

मकड़ाई समाचार जबलपुर।
जबलपुर में धनतेरस की कड़ी सुरक्षा के बाद भी खितौला में भाजपा सिहोरा नगर मंडल के पूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश बर्मन (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात बदमाशों ने उस समय अंजाम दिया, जब वे बाइक लेकर बाजार में निकले थे। हमलावर सुरेश की बाइक और मोबाइल भी छीन ले गए। हालांकि उनकी जेब में मौजूद 4 हजार रुपए छोड़ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस आदि की मदद से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

वह बीजेपी के वर्तमान में सक्रिय कार्यकर्ता थे। मंगलवार की रात 9.30 बजे के लगभग वह घर में पत्नी ज्ञानबाई को बोलकर निकले थे कि अभी थोड़ी देर में लौट आऊंगा। सुरेश बाइक से खितौला निकला था।

खितौला मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक से दो बदमाश पहुंचे और पीछे से गोली मार दी। गोली सिर को पार करते हुए निकल गई। सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सुरेश की बाइक और मोबाइल लेकर मौके से भाग निकले।

- Install Android App -

राहगीर ने एक्सीडेंट की सूचना डायल-100 पर दी

वारदात के बाद वहां से निकल रहे किसी राहगीर की नजर सड़क किनारे पड़े सुरेश पर पड़ी। उसे लगा कि शायद एक्सीडेंट हो गया। उसने डायल-100 पर सूचना दी। पुलिस पहुंची तो उसे भी यही लगा कि शायद एक्सीडेंट है, लेकिन शव को उलट-पलट कर देखा तो गोली मारकर हत्या करने की बात की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को मरचुरी को भिजवा दिया।खितौला पुलिस जांच में जुटी।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सुरेश की हत्या की खबर पाकर क्षेत्र के लोग भी पहुंच गए। कई बीजेपी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सुरेश काफी मिलनसार था। उसकी हत्या से सभी हतप्रभ हैं।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि इस सनसनीखेज मर्डर व लूट के प्रकरण की तकनीकी पहलू से भी जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर लेंगे।