jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

ढाई साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, रूंह कंपा देगी पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट

सूरत। गुजरात के सूरत में दिवाली की रात गायब हुई बच्ची की हत्या कर दी गई थी। अब इसकी पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के साथ रेप, अननेचुरल सेक्स और मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई थी। बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, सूरत के पांडेसरा थाना क्षेत्र में रहने वाली ढाई साल की बच्ची दिवाली की रात करीब 8 बजे घर से गायब हो गई थी। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर बच्ची की खोजबीन शुरू की। जब बहुत देर तक वह नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए टीमें लगा दी।

- Install Android App -

7 नवंबर को बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया था, जिसकी रिपोर्ट में रूंह कंपाने वाली जानकारी सामने आई है। बच्ची की मौत मुंह दबाने से हुई है। उसके मुंह के आसपास और नाक पर चोट के निशान मिले है। उसकी प्राईवेट पार्ट से आंते बाहर आई हुई थी। उसके साथ रेप और अननेचुरल सेक्स हुआ था। पुलिस ने दरिंदगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गुड्डू यादव बच्ची के घर के पास ही रहता था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बच्ची का अपहरण कर ले जाते समय वह सीसीटीवीी में कैद हो गया था। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।