ब्रेकिंग
9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण

अब Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

मकड़ाई समाचार मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पहले से ही कानूनी मामले में फंसे शिल्पा-राज के खिलाफ अब एक और मामला दर्ज किया गया है। दरअसल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। नितिन बराई नामक एक शख्स ने बांद्रा पुलिस को शिकायत कर बताया कि शिल्पा और राज एक फर्म के जरिए साल 2014 से उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।

- Install Android App -

शिकायत दर्ज कराने वाले नितिन बरई का कहना है कि शिल्पा और राज ने उसके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की है। शख्स का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से साल 2014-2015 में उनके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। शिकायत दर्ज कराते हुए बराई ने पुलिस को बताया कि उससे कहा गया था कि अगर वह इनकी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोलेगा तो उसे काफी फायदा होगा। उनकी बात मान कर बराई ने 1 करोड़ 59 लाख 27 हजार रुपए इंनवेस्ट किये, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने उसके पैसों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। इतना ही नहीं जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी भी दी गई।

इस शख्स की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस जल्द ही मामले में आरोपियों से पूछताछ भी कर सकती है। वहीं मामले की जांच के बाद पुलिस राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से जल्द ही संपर्क कर सकती है।