मकड़ाई समाचार हरदा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात्रि अज्ञात चोरों ने पुलिस कर्मी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन में सरकारी क्वाटर पर रहने वाले आरक्षक नीलेश पटेल के सुने कमरे में अज्ञात चोर ने दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब आसपड़ोस के लोगो ने दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। और घर का सामान फैला हुआ देखा तो दंग रह गए। सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। वही छुट्टी पर गए आरक्षक नीलेश पटेल को फोन पर आसपड़ोस के लोगो ने चोरी की सूचना गई। पुलिस कर्मियों के शासकीय परिसर में चोरी की घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। वही डॉग स्कार्ट टीम को भी बुलाया गया। पुलिस विवेचना में जुटी हुई है। वही कितने की चोरी हुई है अभी स्पष्ट नही हो पाया है। आरक्षक के वापिस लौटने पर ही पता चल पायेगा की चोर ने कितने की चोरी की। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग