ब्रेकिंग
9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं ! कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण

देव प्रबोधिनी एकादशी आज, मंगल प्रभातफेरी और दिव्यघोष के साथ देवों को जगाया

मकड़ाई समाचार अशोकनगर। भारतीय सनातन संस्कृति में वैदिक काल से देव प्रबोधिनी एकादशी का बड़ा महत्व है। 4 माह के शयन के बाद आज से देवप्रबोधन हो जाता है। साथ ही चार माह चतुर्मास से बंद हुए सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। इस त्यौहार को अशोकनगर शहर में मंगल प्रभात फेरी के रूप में मनाया जाता है।

- Install Android App -

करीब 31 वर्ष से अक्षर पीठ संस्थान द्वारा देव प्रबोधिनी एकादशी पर सुबह 4:45 बजे से भगवान राजराजेश्वर मंदिर से शंखनाद के साथ मंगल प्रभात फेरी शुरू हो जाती है जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकलकर हजारेश्वर मन्दिर प्रांगण में खत्म होती है। यहां मन्त्रोचारण से देवों का जागरण किया जाता है। इस आयोजन में हजारों लोग भाग लेते हैं। इस दौरान महिलाएं दीप कलश लेकर प्रभात फेरी में शामिल होती हैं। जिन रास्तों से प्रभात फेरी निकलती है, उन रास्तों पर दीप यज्ञ एवं रंगोली के साथ आतिशबाजी की जाती है।

मंगल प्रभात फेरी के आयोजन पंडित कैलाशपति नायक ने बताया कि- यूं तो यह परंपराएं सनातनी धर्म में हमेशा से होती आ रही है, मगर अशोकनगर शहर के लोगों ने इस परम्परा को ऐतिहासिक बना दिया है। 31 साल पहले कुछ लोगों के साथ शुरू किया गया यह धार्मिक आयोजन आज विशाल रूप में आयोजित होने लगा है। पंडित कैलाशपति नायक ने बताया कि लोग इससे धीरे-धीरे करके जुड़ते गए और ये विशाल आयोजन बनता गया। देव प्रबोधनी एकादशी के दिन बिना आमंत्रण के शहर के लोग सुबह एक साथ निकल कर राम नाम के दिव्य घोष के साथ नगर भ्रमण कर देवों के जागरण का सामूहिक आह्वान करते हैं। यह पूरा आयोजन बड़ा ही दिव्य एवं अलौकिक हो जाता है। हजारो संख्या में महिलाएं  झिलमिलाते दीपों की रोशनी से सूर्योदय से पहले एक आभामय वातावरण शहर में बना देती हैं। करीब दो किलोमीटर की यह मंगल प्रभातफेरी डेढ़ घंटे तक शहर के कई मागों से दिव्यघोष करती हुई निकलती है। इस दौरान कई स्थानों पर प्रभातफेरी का फूलों की बरसात कर स्वागत किया जाता है। क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने रसीला चौराहे पर अपने साथियों के साथ फूलों की बरसात कर प्रभात फेरी का का स्वागत किया।