ब्रेकिंग
सिंधिया से शिकायत का महंगा अंजाम: पार्षद के भाई को पीटा हंडिया : अच्छी बारिश की कामना के साथ आषाढ़ मास की हलहारिणी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई मा... 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी ने मारपीट कर नाबालिग बालिका को नहर किनारे छोड़ा, आरोपी हिरासत म... मोदी सरकार जनता को गुमराह कर रही है मोदी सरकार : मोहन बिश्नोई  आंगनवाड़ी केन्द्रों में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में :3 आरोपियो से होगी आमने सामने पूछताछ मरहूम लियाकत भाई मंसूरी की याद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ अभा साहित्य परिषद के अधिवेशन में शामिल हुए जिले के साहित्यकार 9 बच्चों की मां ने प्रेमी से मिलकर पति की कर दी हत्या

महात्मा गांधी टिप्पणी कर फंसी कंगना, कांग्रेस ने की पद्मश्री वापस लेने की मांग, जलाया पुतला

मकड़ाई समाचार भोपाल। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है।  कंगना द्वारा की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस आक्रोशित है और सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है।  कांग्रेस ने कंगना का पुतला जलाते हुए पद्मश्री वापस लेने की मांग की है।

- Install Android App -

फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत का विवादों से पुराना रिश्ता है। पिछले दिनों 1947 में मिली आजादी को भीख बताने वाली कंगना रनौत ने एक और विवादित बयान दिया है। इस बार कंगना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की है।

इस टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा  हो गया है।  कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जताई है। आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने  भोपाल के 6 नंबर बस स्टॉप के पास कंगना रनौत का पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  कांग्रेस नेताओं ने कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग की है।