jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

मंत्री कमल पटेल ने बताया, किस दिन मिली भारत के गांवो को आर्थिक आजादी

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। आजादी को लेकर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भारत के गांव को आजादी 24 अप्रैल 2021 को मिली जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की शुरुआत की।

आजादी को लेकर कंगना राणावत के बयान पर विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ है कि मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने अब देश के गांवो की आर्थिक आजादी का दिन बता दिया है। कमल पटेल से पूछा गया था कि क्या वे कंगना राणावत के आजादी को लेकर दिए गए बयान से सहमत हैं तो तो उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना। हर व्यक्ति की अलग-अलग मान्यता है।

- Install Android App -

लेकिन यह सच है कि भारत के गांव को आजादी 24 अप्रैल 2021 को मिली जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की शुरुआत की। इस योजना के शुरू होने से अब गांव के लोगों को अपनी संपत्ति का वास्तविक स्वामी होने का अवसर मिल गया है और भी अपनी संपत्ति को बैंक में गिरवी रखकर लोन इत्यादि भी ले सकते हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के मूल शिल्पकार खुश कृषि मंत्री कमल पटेल है जिन्होंने मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री रहते समय वर्ष 2008 में इस योजना को प्रारंभिक चरण में हरदा जिले में लागू किया था। हरदा जिले में कुछ किसानों को इसका लाभ भी दिया गया था लेकिन उसके बाद कमल पटेल मंत्री नहीं रहे और योजना ठंडे बस्ते में चली गई। प्रधानमंत्री भूस्वामित्व योजना एक ऐसी योजना है जिसमे देश के ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को केंद्र सरकार द्वारा उनकी ज़मीनो और मकानों का मालिकाना हक़ देने के लिए सम्पति कार्ड प्रदान किये जा रहे है।