jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

BETUL BIG NEWS – 22 फीट गहरे स्टॉप डेम में चार भाई-बहन डूबे, चारों के शव बरामद

डैनी उतपूरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल जिले के पाढर से 5 किलो मीटर आमागुहन गाव में स्टॉप डैम में नहाने गए चार भाई-बहन डूब गए। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ईधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Install Android App -

गुरुवार दोपहर पाढर के आमागुहान के रहने वाले निखिल धौलपुरी (18) पुत्र प्रदीप धौलपुरी, प्रतीक धौलपुरी (14) पुत्र प्रदीप धौलपुरी, आयशा (14) पुत्र टोनी, कशिश (18) पुत्र विशाल डैम पर नहाने गए थे। इनमें निखिल और प्रतीक सगे भाई है। वहीं, कशिश इनके मामा की और आयशा मौसी की बेटियां थीं। चारों डैम में नहाने चले गए। इस बात का घर में किसी को भी पता नहीं था।
 काफी देर तक नहीं लौटे तो उन्हें घर के लोगों ने तलाश के लिए भेजा गया। डैम के किनारे कपड़े मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि चारों नहाने गए होंगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी के दौरान निखिल, प्रतीक कशिश और आयशा के शव मिल गए हैं। इनके पिता प्रदीप धौलपुरी, पाढर हॉस्पिटल में वार्ड बॉय हैं।

मौके पर मौजूद शाहपुर एसडीओपी महेंद्र मीणा ने बताया कि शाम करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि डैम में चार भाई-बहन डूब गए हैं। वे यहां नहाने आए थे। टीम के साथ रवाना हो गया। ये छोटा सा स्टॉप डैम है, जो करीब 22 फीट गहरा है।कल प्रतीक का जन्मदिन था
प्रतीक का 17 नवंबर को बर्थ डे था। इसके लिए मामा की बेटी कशिश पाथाखेड़ा से आई थीं, जबकि मौसी की बेटी आयशा भी पाढर से घर पहुंची थी। आयशा के पिता टोनी उर्फ कुंदन खोकर दो माह पहले पाथाखेड़ा से पाढर आए थे। वे पंचायत में सफाई कर्मी हैं। वहीं, कशिश के पिता विशाल सारणी नगरपालिका में सफाईकर्मी हैं।