ब्रेकिंग
मप्र मे मानसून का आगाज: टीकमगढ़ मे हुई भारी बारिश!  बारिश नदी नाले उफान पर निचले स्थानों पर भराया प... तांत्रिक क्रिया से मां को स्वस्थ करने और पिता भाई को मारने की धमकी देकर फिर मांगे 40 लाख! पुलिस ने 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: रिलाएबल सोसायटी ने आयोजित किया यूथ मीट :यूथ वॉइस के माध्यम से युवा स्वास्थ्य, नशाखोरी तथा भ्रष... घोर कलयुग हैवान दरिंदे भतीजे ने 80 साल की वृद्धा ( बड़ी मां) के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दस घंटे ... जोगा किले की दीवार पर खड़ा होकर युवक ले था सेल्फी, संतुलन बिगड़ने पर नर्मदा नदी में गिरा, एसडीईआरएफ ... हरदा में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न , कलेक्टर जैन आये प्रथम ! हरदा : जिले में रिक्त 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 122 सहायिका के पदों पर होगी भर्ती सागर कलेक्टर की भ्रमित पोस्ट को लेकर केदार सिरोही ने लिखा आपत्ति पत्र, दिग्विजय सिंह ने केदार सिरोही... मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मारा छापा, 80 हजार किलो खाद पकड़ी, कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों में नच...

विधवा भाभी पर देवर की थी बुरी नजर, बनाए शारीरिक संबंध, हड़पे चार लाख रुपए

बिहार। संबंध कोई भी यदि उसमें ईमानदारी नहीं है तो फिर उसका कोई मतलब नहीं रह जाता है। एक खास चीज पाने के लिए कायम किया गया संबंध उद्​देश्य पूरा होते ही खत्म हो जाता है। अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसके साथ अपनों ने ही दगा कर दिया। देवर ने ही पति की मौत के बाद सहानुभूति प्रकट करनी शुरू की और शारीरिक शोषण करता रहा। मना करने पर शादी करने का झांसा देता था। इस तरह उसने मुआवजा के रूप में मिले चार लाख रुपये भी हड़प लिए। जब उसकी हुस्न और दौलत पाने की इच्छा पूरी हो गई तो अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

सड़क दुर्घटना में पति की मौत

इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उसने सोनू कुमार सहनी को यौन शोषण करने तथा मुआवजे की रकम हड़पने का आरोपित बनाया है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी में कहा है कि 2018 में उसकी शादी हुई थी। सबकुछ सही चल रहा था। 2019 में सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई। उस समय वह पांच माह की गर्भवती थी। समय पूरा होने पर एक बेटे को जन्म दी।

- Install Android App -

चार लाख की अनुग्रह राशि भी हड़प ली

पति की मौत और एक बच्चे को पालने की जिम्मेदारी के कारण वह टूट गई थी। उसे एक सहारे की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसका फायदा दिखाते हुए देवर सोनू कुमार ने सहानुभूति प्रकट करना शुरू किया। हालांकि उसकी नजर अपनी भाभी के हुस्न व भाई की मौत के बाद मिले मुआवजे की राशि पर थी। उसने महिला को शादी का झांसा देकर पति-पत्नी की तरह रहने का प्रस्ताव रखा। जिसे वह इंकार नहीं कर सकी। इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब कभी वह मना करती तो शादी करने की बात कहकर राजी कर लेता।

इस बीच पति की मौत के बाद सरकार से मिली चार लाख की अनुग्रह राशि भी उसने हड़प ली। इस तरह जब उसके स्वार्थ पूरे हो गए तो शादी करने से इंकार करने लगा। कहने लगा, अपने मायके से पांच लाख रुपये व एक बाइक लाकर दो इसके बाद ही शादी करेंगे। अब यह सूचना है कि सोनू दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है।